Showing posts with label Spiritual. Show all posts
Showing posts with label Spiritual. Show all posts

Friday, June 4, 2021

हमेशा अपने मन की सुनो।


 एक सहेली ने दूसरी सहेली से पूछा:- बच्चा पैदा होने की खुशी में तुम्हारे पति ने तुम्हें क्या तोहफा दिया ?


सहेली ने कहा - कुछ भी नहीं!


उसने सवाल करते हुए पूछा कि क्या ये अच्छी बात है ? 

क्या उस की नज़र में तुम्हारी कोई कीमत नहीं ?


लफ्ज़ों का ये ज़हरीला बम गिरा कर वह सहेली दूसरी सहेली को अपनी फिक्र में छोड़कर चलती बनी।।


थोड़ी देर बाद शाम के वक्त उसका पति घर आया और पत्नी का मुंह लटका हुआ पाया।। 

फिर दोनों में झगड़ा हुआ।।

एक दूसरे को लानतें भेजी।। 

मारपीट हुई, और आखिर पति पत्नी में तलाक हो गया।।


जानते हैं प्रॉब्लम की शुरुआत कहां से हुई ? उस फिजूल जुमले से जो उसका हालचाल जानने आई सहेली ने कहा था।।


रवि ने अपने जिगरी दोस्त आकाश से पूछा:- तुम कहां काम करते हो?

आकाश- फला दुकान में।। रवि- कितनी तनख्वाह देता है मालिक?

आकाश-18 हजार।।

रवि-18000 रुपये बस, तुम्हारी जिंदगी कैसे कटती है इतने पैसों में ?

आकाश- (गहरी सांस खींचते हुए)- बस यार क्या बताऊं।।


मीटिंग खत्म हुई, कुछ दिनों के बाद आकाश अब अपने काम से बेरूखा हो गया।। और तनख्वाह बढ़ाने की डिमांड कर दी।। जिसे मालिक ने रद्द कर दिया।। आकाश ने जॉब छोड़ दी और बेरोजगार हो गया।। पहले उसके पास काम था अब काम नहीं रहा।।


एक साहब ने एक शख्स से कहा जो अपने बेटे से अलग रहता था।। तुम्हारा बेटा तुमसे बहुत कम मिलने आता है।। क्या उसे तुमसे मोहब्बत नहीं रही? बाप ने कहा बेटा ज्यादा व्यस्त रहता है, उसका काम का शेड्यूल बहुत सख्त है।। उसके बीवी बच्चे हैं, उसे बहुत कम वक्त मिलता है।।


पहला आदमी बोला- वाह!! यह क्या बात हुई, तुमने उसे पाला-पोसा उसकी हर ख्वाहिश पूरी की, अब उसको बुढ़ापे में व्यस्तता की वजह से मिलने का वक्त नहीं मिलता है।। तो यह ना मिलने का बहाना है।।


इस बातचीत के बाद बाप के दिल में बेटे के प्रति शंका पैदा हो गई।। बेटा जब भी मिलने आता वो ये ही सोचता रहता कि उसके पास सबके लिए वक्त है सिवाय मेरे।।


याद रखिए जुबान से निकले शब्द दूसरे पर बड़ा गहरा असर डाल देते हैं।। बेशक कुछ लोगों की जुबानों से शैतानी बोल निकलते हैं।। हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में बहुत से सवाल हमें बहुत मासूम लगते हैं।।


जैसे-

तुमने यह क्यों नहीं खरीदा।।

तुम्हारे पास यह क्यों नहीं है।।

तुम इस शख्स के साथ पूरी जिंदगी कैसे चल सकती हो।।

Thursday, June 3, 2021

श्रम की महत्ता-अब्राहम लिंकन


 श्रम का महत्व


अब्राहम लिंकन गरीब वर्ग से आते थे उनके  पिता  जी जूते बनाते थे, जब वह राष्ट्रपति चुने गये तो अमेरिका के अभिजात्य वर्ग को बड़ी ठेस पहुँची!


सीनेट के समक्ष जब वह अपना पहला भाषण देने खड़े हुए तो एक सीनेटर ने ऊँची आवाज़ में कहा,मिस्टर लिंकन याद रखो कि तुम्हारे पिता मेरे और मेरे परिवार के जूते बनाया करते थे!इसी के साथ सीनेट भद्दे अट्टहास से गूँज उठी! लेकिन लिंकन किसी और ही मिट्टी के बने हुए थे! उन्होंने कहा कि, मुझे मालूम है कि मेरे पिता जूते बनाते थे! सिर्फ आप के ही नहीं यहाँ बैठे कई माननीयों के जूते उन्होंने बनाये होंगे! वह पूरे मनोयोग से जूते बनाते थे, उनके बनाये जूतों में उनकी आत्मा बसती है! अपने काम के प्रति पूर्ण समर्पण के कारण उनके बनाये जूतों में कभी कोई शिकायत नहीं आयी! क्या आपको उनके काम से कोई शिकायत है? उनका पुत्र होने के नाते मैं स्वयं भी जूते बना लेता हूँ और यदि आपको कोई शिकायत है तो मैं उनके बनाये जूतों की मरम्मत कर देता हूँ! मुझे अपने पिता और उनके काम पर गर्व है!


सीनेट में उनके ये तर्कवादी भाषण से सन्नाटा छा गया और इस भाषण को अमेरिकी सीनेट के इतिहास में बहुत बेहतरीन भाषण माना गया है और उसी भाषण से एक थ्योरी निकली Dignity of Labour (श्रम का महत्व) और इसका ये असर हुआ की जितने भी कामगार थे उन्होंने अपने पेशे को अपना सरनेम बना दिया जैसे कि - कोब्लर, शूमेंकर, बुचर, टेलर, स्मिथ, कारपेंटर, पॉटर आदि।


अमेरिका में आज भी श्रम को महत्व दिया जाता है इसीलिए वो दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति है।वहीं भारत में जो श्रम करता है उसका कोई सम्मान नहीं है वो छोटी जाति का है नीच है। यहाँ जो बिलकुल भी श्रम नहीं करता वो ऊंचा है।

  

जो यहाँ सफाई करता है, उसे हेय (नीच) समझते हैं और जो गंदगी करता है उसे ऊँचा समझते हैं।


ऐसी गलत मानसिकता के साथ हम दुनिया के नंबर एक देश बनने का सपना सिर्फ देख सकते है, लेकिन उसे पूरा नहीं कर सकते। जब तक कि हम श्रम को सम्मान की दृष्टि से नहीं देखेंगे। जातिवाद और ऊँच नीच का भेदभाव किसी भी राष्ट्र निर्माण के लिए बहुत बड़ी बाधा है। यह एक सोचनीय विषय है और इसके हम सबको आगे आना होगा तभी हमारा देश व समाज का विकास होगा।


                     जय हिंद।


#warehouse mind.

भारत की पहली मस्जिद- इतिहास के झरोखे से।

 


भारत की पहली मस्जिद -

भारत में मस्जिदों का अपने आप में एक अलग महत्व है. मोटेतौर पर कह सकते हैं कि भारत में मस्जिदों के बनने की शुरुआत मुगलों के आगमन के बाद हुई थी. हालांकि कुछ मस्जिदों के निर्माण के प्रमाण इसे पहले के भी है. यदि आपसे यह पूछा जाए कि भारत में सबसे पहली मस्जिद कहां है ? कब बनी ? तो क्या कहेंगे ? नहीं पता है. कोई बात नहीं. आइए, हम बता देते हैं. भारत में बनी पहली मस्जिद केरल के त्रिशूर में है और इसे चेरामन मस्जिद के नाम से जाना जाता है.

बताया जाता है कि ये दुनिया की दूसरी सबसे पुरानी मस्जिद भी है. मस्जिद पैगंबर मोहम्मद साहब के समय बनी थी. केरल के त्रिशुर जिले में स्थित इस मस्जिद का निर्माण 629 ईस्वी में हुआ था. चेरामन मस्जिद का निर्माण मलिक बिन दीनार ने कराया था. मलिक दीनार कोडुंगालुर के शासक चेरामन पेरुमल का समकालीन था. चेरामन पेरुमल ने मक्का की यात्रा की और इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया था. पेरुमल ने ही मक्का के लोगों को भारत में इस्लाम का प्रचार करने के लिए आमंत्रित किया था. कहा जाता है कि उनके न्योते पर ही मलिक बिन दीनार और मलिक बिन हबीब भारत आए और इस मस्जिद का निर्माण कराया.

इतिहासकारों के अनुसार, कोडुंगालुर के राजा चेरामन पेरुमल एक बार मक्का यात्रा पर गए थे, जहां उनकी मुलाकात पैगम्बर से हुई. इसके बाद चेरामन ने इस्लाम कबूल लिया. उन्होंने अपना नाम बदलकर थाजुद्दीन रखा और एक मुस्लिम लड़की से शादी भी की थी. इस दौरान राजा चेरामन ने मक्का के कारोबारियों को इस्लाम के प्रचार के लिए केरल आने का न्योता दिया था. चेरामन के वंशज आज भी हिंदू धर्म को मानते हैं.

बताया जाता है कि इस मस्जिद में मुस्लिम ही नहीं, बल्कि हिंदू धर्म के लोग भी जाते हैं. इस मस्जिद में एक दिया है, जिसमें सभी धर्मों के लोग तेल डालते हैं. इस मस्जिद का आकार और निर्माण हिंदुओं ने हिंदू कला और वास्तुशिल्प के आधार पर किया था. मस्जिद के साथ तीन महान इस्लाम धर्म अनुयायियों की कब्रें हैं. भारत की पहली और विश्व की दूसरी ऐसी जगह है, जहां जुमा नमाज शुरु हुई थी. चेरामन ने जुमा मस्जिद की स्वर्ण अलंकृत प्रतिकृति उपहार स्वरुप भेंट किया.
सारे तथ्य इतिहास के है ।

                     जय हिंद।
#warehouse mind.

Tuesday, June 1, 2021

ईश्वर के साक्षात दर्शन।

 

✍ *एक बार तुलसीदास जी महाराज को किसी ने बताया की जगन्नाथ जी मैं तो साक्षात भगवान ही दर्शन देते हैं बस फिर क्या था सुनकर तुलसीदास जी महाराज तो बहुत ही प्रसन्न हुए और अपने इष्टदेव का दर्शन करने श्रीजगन्नाथपुरी को चल दिए।*


*महीनों की कठिन और थका देने वाली यात्रा के उपरांत जब वह जगन्नाथ पुरी पहुंचे तो मंदिर में भक्तों की भीड़ देख कर प्रसन्नमन से अंदर प्रविष्ट हुए।*


*जगन्नाथ जी का दर्शन करते ही उन्हें बड़ा धक्का सा लगा वह निराश हो गये। और विचार किया कि यह हस्तपादविहीन देव हमारे जगत में सबसे सुंदर नेत्रों को सुख देने वाले मेरे इष्ट श्री राम नहीं हो सकते।*


*इस प्रकार दुखी मन से बाहर निकल कर दूर एक वृक्ष के तले बैठ गये। सोचा कि इतनी दूर आना ब्यर्थ हुआ। क्या गोलाकार नेत्रों वाला हस्तपादविहीन दारुदेव मेरा राम हो सकता है? कदापि नहीं।*


*रात्रि हो गयी, थके-माँदे, भूखे-प्यासे तुलसी का अंग टूट रहा था।*

*अचानक एक आहट हुई। वे ध्यान से सुनने लगे। अरे बाबा ! तुलसीदास कौन है.? एक बालक हाथों में थाली लिए पुकार रहा था।*


*आपने सोचा साथ आए लोगों में से शायद किसी ने पुजारियों को बता दिया होगा कि तुलसीदास जी भी दर्शन करने को आए हैं, इसलिये उन्होने प्रसाद भेज दिया होगा आप उठते हुए बोले - 'हाँ भाई ! मैं ही हूँ तुलसीदास!*


*बालक ने कहा, 'अरे ! आप यहाँ हैं। मैं बड़ी देर से आपको खोज रहा हूँ।*

*बालक ने कहा -'लीजिए, जगन्नाथ जी ने आपके लिए प्रसाद भेजा है।*


*तुलसीदास बोले -- भैया कृपा करके इसे बापस ले जायें। बालक ने कहा, आश्चर्य की बात है, "जगन्नाथ का भात-जगत पसारे हाथ" और वह भी स्वयं महाप्रभु ने भेजा और आप अस्वीकार कर रहे हैं। कारण..............?*


*तुलसीदास बोले, 'अरे भाई ! मैं बिना अपने इष्ट को भोग लगाये कुछ ग्रहण नहीं करता। फिर यह जगन्नाथ का जूठा प्रसाद जिसे मैं अपने इष्ट को समर्पित न कर सकूँ, यह मेरे किस काम का.?' बालक ने मुस्कराते हुए कहा अरे, बाबा ! आपके इष्ट ने ही तो भेजा है।*


*तुलसीदास बोले - यह हस्तपादविहीन दारुमूर्ति मेरा इष्ट नहीं हो सकता।*


*बालक ने कहा कि फिर आपने अपने श्रीरामचरितमानस में यह किस रूप का वर्णन किया है --*


*"बिनु पद चलइ सुनइ बिनु काना।*

*कर बिनु कर्म करइ बिधि नाना॥*

*आनन रहित सकल रस भोगी।*

*बिनु बानी बकता बड़ जोगी॥"*


*अब तुलसीदास की भाव-भंगिमा देखने लायक थी। नेत्रों में अश्रु-बिन्दु, मुख से शब्द नहीं निकल रहे थे। थाल रखकर बालक यह कहकर अदृश्य हो गया कि मैं ही तुम्हारा राम हूँ। मेरे मंदिर के चारों द्वारों पर हनुमान का पहरा है। विभीषण नित्य मेरे दर्शन को आता है। कल प्रातः तुम भी आकर दर्शन कर लेना।*


*तुलसीदास जी की स्थिति ऐसी की रोमावली रोमांचित थी, नेत्रों से अस्त्र अविरल बह रहे थे, और शरीर की कोई सुध ही नहीं उन्होंने बड़े ही प्रेम से प्रसाद ग्रहण किया।*


*प्रातः मंदिर में जब तुलसीदास जी महाराज दर्शन करने के लिए गए तब उन्हें जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के स्थान पर श्री राम, लक्ष्मण एवं जानकी के भव्य दर्शन हुए। भगवान ने भक्त की इच्छा पूरी की।*


*जिस स्थान पर तुलसीदास जी ने रात्रि व्यतीत की थी, वह स्थान 'तुलसी चौरा' नाम से विख्यात हुआ। वहाँ पर तुलसीदास जी की पीठ 'बड़छता मठ' के रूप में प्रतिष्ठित है।*


*‼️📿💎"जय श्री राधे

#warehouse mind