Showing posts with label विज्ञान और शिक्षा. Show all posts
Showing posts with label विज्ञान और शिक्षा. Show all posts

Tuesday, June 1, 2021

असली शिक्षा।


---


--------

एक बड़ी सी गाड़ी आकर बाजार में रूकी, कार में ही मोबाईल से बातें करते हुयें, महिला ने अपनी बच्ची से कहा, जा उस बुढिया से पूछ सब्जी कैंसे दी, बच्ची कार से उतरतें ही,

अरें बुढिया यें सब्जी कैंसे दी?

40 रूपयें किलों, बेबी जी.....

सब्जी लेते ही, उस बच्ची ने सौ रूपयें का नोट उस सब्जी वाली को फेंक कर दिया, और आकर कार पर बैठ गयी, कार जाने लगी तभी अचानक किसी ने कार के सीसे पर दस्तक दी,

एक छोटी सी बच्ची जो हाथ में 60 रूपयें कार में बैठी उस औरत को देते हुये, बोलती हैं आंटी जी यें आपके सब्जी के बचें 60 रूपयें हैं, आपकी बेटी भूल आयी हैं,

कार में बैठी औरत ने कहा तुम रख लों, उस बच्ची बड़ी ही मिठी और सभ्यता से कहा, नही आंटी जी हमारें जितने पैंसे बनते थें हमने ले लियें हमें, हम इसे नही रख सकतें, मैं आपकी आभारी हूं, आप हमारी दुकान पर आए, आशा करती हूं, की सब्जी आपको अच्छी लगें, जिससे आप हमारें ही दुकान पर हमेशा आए, उस लड़की ने हाथ जोड़े और अपनी दुकान लौट गयी.......

कार में बैठी महिला उस लड़की से बहुत प्रभावित हुई और कार से उतर कर फिर सब्जी की दुकान पर जाने लगी, जैसें ही वहाँ पास गयी, सब्जी वाली अपनी बच्ची को पूछते हुयें, तुमने तमीज से बात की ना, कोई शिकायत का मौका तो नही दिया ना??

बच्ची ने कहा, हाँ माँ मुजे आपकी सिखाई हर बात याद हैं, कभी किसी बड़े का अपमान मत करो, उनसे सभ्यता से बात करो, उनकी कद्र करो, क्यूकि बड़े_बुजर्ग बड़े ही होते हैं, मुजे आपकी सारी बात याद हैं, और मैं सदैव इन बातों का स्मरण रखूगी,

बच्ची ने फिर कहा, अच्छा माँ अब मैं स्कूल चलती हूं, शाम में स्कूल से छुट्टी होते ही, दुकान पर आ जाऊंगी.......

कार वाली महिला शर्म से पानी पानी थी, क्यूकि एक सब्जी वाली अपनी बेटी को, इंसानियत और बड़ों से बात करने शिष्टाचार करने का पाठ सीखा रही थी और वो अपने अपनी बेटी को छोटा_बड़ा ऊंच_नीच का मन में बीज बो रही थी.....!!  

"गौर करना दोस्त,

सबसे  अच्छा तो वो कहलाता हैं, जो आसमान पर भी रहता हैं, और जमींन से भी जुड़ा रहता है।

"बस इंसानियत, भाईचारें, सभ्यता, आचरण, वाणी में मिठास, सब की इज्जत करने की सीख दीजिए अपने बच्चों को, क्यूकि अब बस यहीं पढ़ाई हैं जो आने वाले समय में बहुत ही जादा ही मुश्किल होगी, इसे पढ़ने इसे याद रखने इसे ग्रहण करने में, और जीवन को उपयोगी बनानें में..

Share with Friends ✌

                              जय हिंद।

#warehouse mind.

Monday, May 24, 2021

गाय से मिल रही मानसिक शांति? अमेरिका में गले लगाने को 200 डॉलर तक दे रहे लोग

गाय एक महत्त्वपूर्ण पालतू पशु है जो संसार में प्रायः सर्वत्र पाई जाती है। इससे उत्तम किस्म का दूध प्राप्त होता है। हमारे देश भारत मे हिन्दू धर्म में गाय को 'माता' (गौमाता) कहते हैं।भारत में वैदिक काल से ही गाय का महत्व रहा है। आरम्भ में आदान-प्रदान एवं विनिमय आदि के माध्यम के रूप में गाय का उपयोग होता था और मनुष्य की समृद्धि की गणना उसकी गोसंख्या से की जाती थी। हिन्दू धार्मिक दृष्टि से भी गाय पवित्र मानी जाती रही है तथा उसकी हत्या महापातक पापों में की जाती है। गोहत्यां ब्रह्महत्यां च करोति ह्यतिदेशिकीम्। यो हि गच्छत्यगम्यां च यः स्त्रीहत्यां करोति च ॥ २३ ॥ भिक्षुहत्यां महापापी भ्रूणहत्यां च भारते। कुम्भीपाके वसेत्सोऽपि यावदिन्द्राश्चतुर्दश ॥ २४ ॥ (देवीभागवतपुराणम्) कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते इस समय देश और दुनिया का हाल बेहाल है। लोग लगातार जान गंवा रहे हैं। वहीं संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन में लोग घरों में कैद से हो गए हैं। ऐसे में डिप्रेशन और एंग्जायटी की समस्या भी आम होती जा रही है। हालांकि लोग अपने-अपने तरीकों से इससे जूझ रहे हैं लेकिन अमेरिका में इसके लिए अनोखी तरकीब निकाली गई है। यहां मानसिक शांति के लिए गाय को गले लगाया जा रहा है।
कोरोना काल में अमेरिका में गाय को गले लगाने के लिए लोग पैसे दे रहे हैं। एक भारतीय नेता द्वारा ट्विटर पर शेयर किए गए सीएनबीसी के एक वीडियो में बताया गया है कि अमेरिका में लोग गाय को गले लगाने के लिए एक घंटे के लिए 200 डॉलर तक का भुगतान कर रहे हैं। उन्होंने लिखा कि साफ है कि भारत इसमें आगे है। यहां गायों को 3000 सालों से पूजा जा रहा है।
तनाव हार्मोन को घटाता है:- डॉक्टरों का कहना है कि गाय को गले लगाने का एहसास घर पर एक बच्चे या पालतू जानवर को पालने के समान है। "एक हग हैप्पी हार्मोन ऑक्सीटोसिन, सेरोटोनिन और डोपामाइन को ट्रिगर करता है, जिससेकोर्टिसोल (तनाव हार्मोन) को कम करता है। ये तनाव के स्तर, चिंता और अवसाद के लक्षणों को कम करता है।"
इम्यूनिटी को रेगुलेट करता है 'काउ हग':- गाय स्वभाव से शांत, कोमल और धैर्यवान होती हैं और गले लगाने वालों को जानवर उसके गर्म शरीर के तापमान, धीमी गति से दिल की धड़कन और बड़े आकार से फायदा होता है। यह सब शरीर के मेटाबोलिज्म, इम्यूनिटी और तनाव प्रतिक्रिया को रेगुलेट करने में मदद करता है। जय हिंद #warehouse mind

Thursday, October 15, 2020

विज्ञान वरदान या कुछ और......

आज के भौतिक परिवेश में हम सब सभी तरह से विज्ञान पर ही तो निर्भर है,चाहें चिकित्सा हो स्कूली शिक्षा हो,बैंकिंग या देश की सुरक्षा के लिये इसी विज्ञान के ही तो सहारे है ,विज्ञान हमारे हर पथ पर एक साथी की तरह साथ रहता है।
आज से कुछ दशक पहले तक तो हम सब ने कल्पना की थी कि एक ऐसा यंत्र भी होगा जिससे हम जब चाहे किसी भी अपने प्रिय जन से बात के ले, भले ही यह एक कल्पना थी।
 लेकिन आज वो कल्पना हकीकत में साकार हुई।हम सब जब चाहे जिससे चाहे अपने सुख दुःख अपनो से बाँट सकते हैं।
चिकित्सा के क्षेत्र में हमने बहुत तरक्की की असाध्य रोग भी आज सही हो जाते है जिसमे पहले सिर्फ मृत्यु ही होना निश्चित था।
घातक बीमारियों का इलाज भी आज संभव हो सका है तो सिर्फ विज्ञान ही तो है जिसमे हम तुरंत बीमारी का पता लगाकर उसे तुरंत निदान पा सकते हैं।आज कोरोना जैसी महामारी से पूरा समुदाय डर हुआ है ,शोध चल रहे है समय पर इसका भी इलाज संभव हो सकेगा।

*विज्ञान के दुष्प्रभाव:-
विज्ञान का एक पक्ष वरदान है तो एक पक्ष अभिशाप भी है। विज्ञान एक ऐसा साधन है जिससे असीम शक्ति प्राप्त की जा सकती है। मनुष्य जिस तरह से चाहता है उस तरह से इसका प्रयोग कर सकता है। सभी को पता है कि विज्ञान में दैवीय शक्ति के साथ-साथ असुरी शक्ति भी है।
विज्ञान से जहाँ मनुष्य के इतने लाभ (Benefit) हुए हैं और जीवन सभ्य (Civilised) तथा सहज (Easy) बन गया है, वहीं बन्दूक, बम, मिसाइल जहरीली गैसें आदि बनाकर मनुष्य को भारी नुकसान पहुँचाया है और भविष्य (Future) के प्रति भय भीत कर दिया है । आज पूरा संसार एटम बम के भय से काँप रहा है । प्रदूषण (Pollution) भी बढ़ा है और वायुमण्डल (Atmosphere) के ओजोनमंडल को भी नुकसान हुआ है
अंत मे यही कहा जा सकता है कि हर किसी चीज की अत्य खराब होती हैं।
जय हिंद।